मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कुआं धंसा, 4 की मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha District) में एख बड़ा हादसा हो गया। जहाँ कल रात गंजबासौदा थाना क्षेत्र (Ganjbasoda Police Station Area) के लाल पठार गांव में 13 साल का रवि नाम का किशोर कुएं में पानी भरते समय गिर गया। किशोर को बचाने के लिए गांव के लोग जमा हुए, भीड़ के चलते भार इतना बढ़ गया कि कुएं ही धंस गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। उसके बाद से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे है। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके है, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है।