एम्स अस्पताल के डॉक्टर से पांच लाख रु. की हुई ठगी

दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के डॉक्टर से पांच लाख रु. की ठगी का एक मामला सामने आया है। हालांकि, ठगी के पांच में से करीब सवा तीन लाख रु. डॉक्टर को वापस भी मिल गए हैं। ऐसा क्यों और कैसे हुआ, इस संबंध में डिप्टी पुलिस कमिश्नर, साइबर क्राइम ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। ठगों ने डॉक्टर को मोबाइल सिम बंद होने का झांसा देकर ओटीपी लिया और फिर खाते से पैसे गायब कर दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, एम्स के डॉक्टर चेतन कुमार (Chetan Kumar) से 4 लाख 90 हजार रु. की ठगी का मामला सामने आया है। इनमें से सवा तीन लाख रु. डॉक्टर को वापस भी मिल गए हैं। बताया जाता है कि डॉक्टर चेतन को एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उनका सिम कार्ड ब्लॉक (sim card block) हो जाएगाष डॉक्टर चेतन उसके झांसे में आ गए। कॉल करने वाले ने सिम को बंद होने से बचाने के लिए फोन पर आया ओटीपी बताने के लिए कहा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।