उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा जिले के गांव में एक भीषण हादसा हो गया। यह हादसा गोंडा के वजीरगंज इलाके (Wazirganj Localities) के टीकरी गांव में रात को खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। मलबे से सभी को निकाल लिया गया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

परिवारजन के अनुसार खाना बनाते समय सिलिंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण हतप्रभ हो गए। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। रातभर रेस्क्यू चलाकर 15 लोगों को निकाला गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है। इस मामले की जांच चल रही है।