आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल

आज पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के दाम में फिर बढ़ोतरी की गई। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई (Mumbai) में आज पेट्रोल की कीमत 22 पैसे बढ़कर 99.71 रुपये प्रति लीटर हो गई।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे तक और डीजल की कीमत 27 पैसे तक बढ़ी जिससे ये नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गये। गत 04 मई से अब तक 13 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि नौ दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3.04 रु. और डीजल 3.59 रु. महंगा हो चुका है।

शहर का नाम      पेट्रोल रुपये/लीटर       डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली               93.44                  84.32
मुंबई                99.71                  91.57
चेन्नई                95.06                  89.11
कोलकाता          93.49                  87.16