
उत्तर-प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड तोड़ मामले देखते हुए योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन (Full lockdown) लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया। प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1000 का जुमार्ना लगाया जाए।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। राज्य में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।