सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। अब खबर आ रही है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (Ranjeet Sinha) का कोरोना (Covid-19) के चलते निधन हो गया है। उनकी उम्र 68 वर्षीय थी। सिन्हा ने राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली। वो बीते कल रात इस महामारी की चपेट में आ गए थे। वो 1974 बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर काम किया।

सिन्हा ने साल 2012 में सीबीआई के प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक रह चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो पटना और दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो में बड़े पदों पर रहे।