
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शशिकला (Sasikala) का निधन (Has died) हो गया है। शशिकला ने कल मुंबई के कोलाबा (Colaba of mumbai) में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड की हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। शशिकला ने बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म 4 अगस्त को सोलापुर में हुआ था। शशिकला ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था इसके बाद उन्होंने संघर्ष भी किया। शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े व्यवसायी थे।
फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया। वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award) से सम्मानित किया गया था।