
आज गुरु रविदास जयंती है (Guru Ravidas Jayanti)। वे एक महान कवि होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक, दार्शनिक, भविष्यद्रष्टा भी थे। उन्होंने अपनी रचनाओं से समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को दूर करने में अहम योगदान दिया। वो एक जाति विशेष के न होकर समस्त देश के गुरु थे (Guru of whole country)।
संत रविदास की गिनती देश के महान संतों में की जाती है। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में उनकी विचारधारा के बारे में लोगों को बताया जाता है। आज भी लोग संत रविदास को अपना आदर्श मानकर उनकी पूजा करते हैं। वे अपनी रचनाओं में भाव और सदाचार के महत्व पर जोर देते थे। उनकी लोकवाणी से मानव धर्म और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। संत रविदास भारतीय समाज में आज भी आदरणीय और पूजनीय हैं। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था को खत्म करने पर जोर दिया था। वर्ष 1584 में उनका निधन हो गया था।