
26 जनवरी (26 January) को लाल किले पर हुई हिंसा (Violence on red fort) के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (2 more accused arrested)। इन दोनों आरोपियों को जम्मू से पकड़ा गया है।
आज दिल्ली पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में आरोपी मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह (Mohinder Singh and Mandeep Singh) को गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय मोहिंदर सिंह सतवारी में चतरा मिल इलाके का निवासी है और वह कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है। दंगों की साजिश में मोहिंदर का अहम रोल था। वहीं 23 साल का मनदीप सिंह जम्मू के गोले गुजराल का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि इन दोनों आरोपियों ने लाल किले में हुए दंगों में सक्रियता से हिस्सा लिया था और वे दंगों के अहम साजिशकर्ता भी हैं।”
आपको बता दें कि किसान ट्रैक्टर रैली (Kisan Tractor Rally) के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 151 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।