किसानों को करेंगी संबोधित प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेर रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के बघरा गांव में आज प्रियंका किसानों को संबोधित करेंगी (Will address)। इससे पहले वे यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में भी शामिल हो चुकी हैं।

उत्तर-प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे देखते हुए प्रियंका गांधी काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन और प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के जरिए वो लोगों से जुड़ रही हैं। किसान आंदोलन को लेकर वे लगातार सरकार पर हमलावर हैं। फरवरी में अब तक प्रियंका गांधी 4 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं।