आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मौरिस

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (Chris Morris) इस बार आईपीएल में सबसे महंंगी कीमत पर बिके हैं। क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ₹16.25 करोड़ में खरीद लिया है, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ ₹75 लाख था। अब क्रिस मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो कभी ₹16 करोड़ में बिके थे।

आपको बता दें कि युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi daredevils) ने 2015 में ₹16 करोड़ में खरीदा था। वे अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। युवराज उस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्होंने 14 मैचों में 19 की औसत से सिर्फ 248 रन बनाए थे। अगले ही सीजन में उन्हें दिल्ली ने हटा दिया था। अब क्रिस मौरिस ने उन्हें पछाड़ दिया है। देखना यह है कि वे अब राजस्थान रॉयल्स को कितना फायदा पहुंचा पाते हैं।