
पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) की चढ़ती कीमतों के बीच, दिल्ली वालों को महंगाई का एक और झटका लगा है। राजधानी (Capital) में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में सीधे ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है। इसे कल रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹769 होगी।
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ₹25 महंगा हुआ था। यानी फरवरी के महीने में ही घरेलू गैस की कीमत में ₹75 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है।