दिल्ली हिंसा के टूलकिट मामले में दिशा रवि गिरफ्तार

26 जनवरी पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान काफी हिंसा हुई थी (Violence in Delhi on 26 January)। इसके बाद कई विदेशी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन का समर्थन किया था। इसमें पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने टूलकिट का इस्तेमाल किया था (Toolkit used by Greta Thunberg)। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही थी। इसी के चलते जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है (Climate Activist Disha Ravi arrested)।

21 वर्षीय दिशा रवि ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नाम के एक संगठन की संस्थापक सदस्य हैं। टूलकिट के माध्यम से किसान आंदोलन को समर्थन देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को एक मामला दर्ज किया था। इसी के अन्तर्गत दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दिशा रवि ने बताया कि उसने टूलकिट में लिखी कुछ बातों में बदलाव किया था। इसके बाद उसमें कुछ नई बातें जोड़कर सोशल मीड़िया पर डाली थीं। इसी टूलकिट को पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया अपने ट्वीट में साझा किया था। हालांकि भारत सरकार के विरोध के बाद उन्होंने अपने ट्वीट को हटा दिया था।