
दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर (Late actor Rajiv Kapoor) की आत्मा की शांति के लिए कल एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया (Prayer Meeting)। इसमें कई फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया (Film stars reached)। गत 9 फरवरी को मुंबई में राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
राजीव कपूर की याद में हुई इस प्रार्थना सभा में उनके परिवार के सदस्यों के साथ आलिया भट्ट, बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, साजिद खान आदि कई फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ भी किया गया।
राजीव कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राजीव की अंत्येष्टि की प्रकिया उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने पूरी की थी। वहीं उनके मंझले भाई तथा प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर की भी पिछले साल मौत हो गई थी।