प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी

आज मौनी अमावस्या के मौके पर (On Mauni Amavasya) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रयागराज में गंगा में डुबकी लगाई (Take a dip in Ganga in Prayagraj)। इसके बाद प्रियंका गांधी ने खुद नाव भी चलाई। वे नाव चलाकर अरैल घाट तक गईं।

आज हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच प्रियंका गांधी ने संगम घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद प्रियंका मनकामेश्वर मंदिर गईं। उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और सिर पर चुन्नी ली हुई थी। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने उन्हें उपहार स्वरूप एक साड़ी और धार्मिक किताब दी।

प्रियंका के साथ उनका बेटा रेहान और बेटी मिराया भी थीं।प्रियंका ने सूर्य देवता को अर्घ्य दिया और पूजा-पाठ किया। यह सब कर उन्होंने देश को अपने हिंदू होने का आभास कराया। लगता है अब कांग्रेस भी हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी है।