
जाने माने फिल्म अभिनेता स्वर्गीय राज कपूर के छोटे बेटे (Youngest son of Raj Kapoor) राजीव कपूर का निधन हो गया है (Death of Rajiv Kapoor)। वे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। आज हार्ट अटैक आने की वजह से राजीव कपूर की 58 साल की उम्र में मौत हो गई। इसकी जानकारी देते हुए उनकी भाभी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘रेस्ट इन पीस’।
जानकारी के अनुसार, आज राजीव कपूर को चेम्बूर स्थित उनके घर में हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें रणबीर कपूर तथा परिवार के अन्य लोग तुरंत इनलैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने दोपहर करीब एक बजे अपनी आखिरी सांस ली।
अभिनेता राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उनकी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ जबर्दस्त हिट हुई। इसके बाद उन्होंने आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनय के अलावा राजीव कपूर ने बतौर निर्माता-निर्देशक भी काफी काम किया।