भारत चीन सीमा पर फिर से झड़प

भारत चीन सीमा पर एक बार फिर से झड़प की खबर आ रही है (Clash again on India China border)। बताया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर सिक्किम में (On LAC in Sikkim) भारत और चीन की सेना के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 चीनी और 4 भारतीय सैनिकों के घायल होने की खबर है। फिलहाल भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया है।

खबरों के अनुसार, तीन दिन पहले ना कूला क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों में भिड़ंत हो गई थी। इसमें कुछ चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। वे भारतीय सीमा रेखा में छेड़खानी करने के इरादे से वहां आए थे। भारतीय सैनिकों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

अभी कुछ ही दिन पहले सर्दी के कारण चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया था। इसके बाद फिर से उसने ऐसी हरकत करने की कोशिश की है।इसके बाद से सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस सर्दी के मौसम में भारतीय सेना पूरी चौकसी बरत रही है।वहीं इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई है।