अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम रखा ‘अन्वी’

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी सोमवार को खुद पिता बने विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। जिंदगी के इस नए अध्याय के लिए हम सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। हम जानते हैं कि आप यह जरुर समझेंगे कि इस समय हमे थोड़ी सी निजता चाहिए।” अब विराट-अनुष्का (विरुष्का) की बेटी का नाम भी सामने आया है। विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है। दरअसल, अन्वी अक्षर ‘अनुष्का’ और ‘विराट’ से मिलकर बना है। अन्वी हिंदू धर्म का नाम है और बहुत ही शुभ माना जाता है। देवी लक्ष्मी को इसी नाम से जाना जाता है। अब जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में लक्ष्मी आ गई है, तो यह खबर सुनने के बाद बॉलीवुड सितारे भी विरुष्का को बधाईयां दे रहे हैं।