करीना की बहू बनना चाहती हैं नोरा फतेही, तैमूर से करना चाहती हैं शादी

अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena kapoor) के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) देश के सबसे कम उम्र के सुपरस्टार सेलिब्रेटी (Superstar celebrity) हैं। पैदा होते ही वह अपने नाम को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। उनकी लोकप्रियता इस कदर है कि अभी से उनके लिए शादी के प्रस्ताव आने लगे हैं। अपने नृत्य से लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बनने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल, यह बात उन्होंने करीना कपूर के शो ‘वॉट वुमन वान्ट’ के एक एपिसोड में कही है। नोरा फतेही वहां मेहमान के तौर पर पहुंचीं। करीना कपूर बताती हैं कि उन्हें और सैफ को नोरा का नृत्य बहुत पसंद है। इसके जवाब में नोरा शादी का प्रस्ताव रख देती हैं। नोरा कहती हैं- मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, तो हम मेरे और उनकी (तैमूर) सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं। इसके जवाब में करीना कहती हैं- वो अभी 4 साल का है। इसमें अभी बहुत समय लगेगा। तो नोरा हंसते हुए कहती हैं कि कोई नहीं, मैं इंतजार कर लूंगी। सोशल मीडिया पर करीना के इस शो का क्लिप खूब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।