
मुंबई में एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की (Man Committing suicide in Mumbai)। वह इस घटना को फेसबुक पर दिखा रहा था (Live streaming on Facebook)। जैसे ही आयरलैंड में फेसबुक के मुख्यालय को इसका पता चला, उसने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस युवक को ढूंढ़ निकाला और उसे बचा लिया। इस युवक की पहचान 23 वर्षीय ज्ञानेश्वर पाटिल के रूप में हुई है, जो मुंबई के धुले का रहने वाला है।
रविवार रात 8 बज कर 10 मिनट पर मुंबई साइबर पुलिस की डीसीपी रश्मि करांदिकर को फेसबुक के आयरलैंड स्थित मुख्यालय से एक फोन आया था। इसमें बताया गया था कि मुंबई का एक युवक खुदकुशी करने जा रहा है और उसे फेसबुक पर दिखा रहा है। इसके लिए फेसबुक ने स्क्रीनशॉट भी भेजा, जिसमें यह दिख रहा था कि वह युवक रो रहा है और उसने अपने गले पर रेजर रखा हुआ है। इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस 50 मिनट में ही इस युवक ज्ञानेश्वर पाटिल का पता लगाकर उसके घर पहुंच गई। हालांकि तब तक युवक ने अपना गला काटना शुरू कर दिया था। उसके गले से खून भी निकल रहा था। राहत की बात यह है कि समय रहते ही पुलिस वहां पहुंच गई और युवक को मरने से बचा लिया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टर उस पर निगरानी रख रहे हैं।