देश में फैला बर्ड फ्लू, हरियाणा में 1 लाख मुर्गियों की मौत

देश में बर्ड़ फ्लू फैल गया है (Bird Flu spread in Country)। अकेले हरियाणा में ही 1 लाख मुर्गियों के मरने की खबर है (Death of 1 Lac chickens in Haryana)। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। कोरोना के बाद अब एक और नई बीमारी फैल गई है। हालांकि यह इंसानों में नहीं, बल्कि पक्षियों में फैलती है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सरकार ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा के अलावा यह बर्ड़ फ्लू अन्य राज्यों में भी फैल गया है। इस बीमारी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल के पक्षियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसे देखते हुए सभी राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अकेले हरियाणा में 5 दिसंबर से लेकर अब तक तकरीबन 1 लाख मुर्गियों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में भी सैंकड़ों कौओं की मौत हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा मौतें इंदौर में हुई हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों प्रवासी पक्षियों में बर्ड़ फ्लू पाया गया है। केरल में लगभग 1,700 बत्तखें मृत पाई गई हैं। यह बीमारी तेजी से पक्षियों में फैल रही है।