हरियाणा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज

आज हरियाणा में नगर निकाय चुनाव (Haryana Municipal Election) के नतीजे आ जाएंगे (Results declare today)। इसके लिए सुबह से ही वोटों की गिनती चल रही है। देश में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनज़र यह नतीजे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

मालूम हो कि हरियाणा में 27 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के सभी वार्डों के सदस्य और महापौर पद के लिए चुनाव हुआ था। वहीं रेवाड़ी के नगरपालिका परिषद, सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) की नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष और सभी सदस्यों के चुनाव के लिए भी वोट डाले गए थे। इसके अलावा नगरपालिका समिति, इंद्री (करनाल) के वार्ड नंबर 7, भूना (फतेहाबाद) के 13, राजौंद (कैथल) के 12, नगरपालिका परिषद फतेहाबाद के 14 और नगरपालिका परिषद सिरसा के 29 नंबर वार्ड के लिए भी उपचुनाव हुआ था।

इन चुनावों में लगभग 60 फीसदी मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला बीजेपी-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच है।