अभिनेत्री कंगना रनौत लंबी चौड़ी सुरक्षा संग मुंबई लौटीं 

अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ऐसे में अक्सर वह कई विवादित बयान भी देती रहती हैं, जिसकी वजह से वह लोगों की ट्रोलिंग का शिकार बनती हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रही झड़प के बाद, कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई थी, जो अब भी उनके साथ है। अदाकारा कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल और भतीजे पृथ्वीराज के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर नजर आईं (Reached at Mumbai Airport)I कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से अपने गृह क्षेत्र मनाली में थीं। कंगना वहां अपने परिवार के साथ मां का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भायानी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ मुंबई पहुंची हैं और चारों तरफ सुरक्षा नजर आ रही है। कंगना मुंबई हवाई अड्डे से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रही हैं। कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के इस वीडियो को उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जबकि उनके विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं।