कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

आज कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस है (136th Foundation Day of Congress)। इस अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है (Sonia Gandhi greets Congress Workers)। अभी कुछ समय पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय लिया था। जब तक नया अध्यक्ष नहीं चुन लिया जाता, तब तक उन्हें ही कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, ” सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक कांग्रेस ने देश प्रेम, निस्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस पार्टी एक जन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी। आजादी के संघर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कई अत्याचार किए गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटी। कांग्रेस देश की आजादी के लिए लड़ी। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देश के लिए मजबूत भारत की नींव रखी।”