किसानों ने दुष्यंत चौटाला के आने से पहले ही खोद डाला हेलिपैड

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy CM of Haryana Dushyant Chautala) का आज किसानों से मिलने का कार्यक्रम था। वे हेलिकाप्टर के द्वारा जींद जिले के उचाना में किसानों से मिलने जाने वाले थे (Going to meet farmers)। जैसे ही किसानों को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत उस हेलीपैड को ही खोद डाला (Farmers dug the helipad), जहां पर दुष्यंत के हेलिकाप्टर ने उतरना था। किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।

किसानों के इस हिंसक विरोध को देखते हुए उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। वहीं किसानों का कहना है कि अगर दुष्यंत चौटाला को उनसे सच्ची हमदर्दी है तो वे पहले अपने पद से त्यागपत्र दे दें और फिर किसानों के साथ आ जाएं। किसानों ने कहा कि वे अपने आंदोलन में किसी भी राजनेता को नहीं आने देंगे।

इससे पहले भी किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध भी किया था। किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए उनके काफिले पर लाठियां भी चलाई थीं। इस प्रकरण में हरियाणा पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ मुख्यमंत्री की हत्या तथा दंगे करने के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।