
आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के विश्व भारती विश्वविद्यालय (Vishwa Bharati University) के 100 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी का संबोधन आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल भी वहां पर मौजूद हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘शिक्षा के हमारे प्रीमियम केंद्रों में से एक विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित करूंगा। इसका गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के साथ करीबी रिश्ता है।’
आपको बता दें कि 1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर (Gurudev Rabindranath Tagore) ने की थी। यह देश की सबसे पुरानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसे मई 1951 में केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा मिला था।