एलपीजी सिलेंडर के दाम 15 दिनों में 100 रुपये बढ़े

एलपीजी सिलेंडर के दाम (Prices of LPG cylinder) दिसंबर के महीने में, 15 दिनों में लगभग 100 रुपये बढ़ गए हैं (Increased by Rs. 100)। पहले 1 दिसंबर को इसके दाम 50 रूपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद 16 दिसंबर को फिर से इसके दाम में 50 रूपये का इजाफा कर दिया गया। इस तरह कुल मिलाकर एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है। अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से लोगों का बजट बिगड़ना स्वाभाविक है। एक तो वैसे ही दिल्ली में किसान आंदोलन के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं। ऊपर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि से मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ गया है। अब रसोईघर में गैस के चूल्हे पर खाना बनाना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

वहीं सरकार ने इस वृद्धि के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होना बताया है। इसी कारण पेट्रोल और डीजल के दाम भी बहुत अधिक बढ़ गए हैं।