
आज 21 दिसंबर है। साल का यह सबसे छोटा दिन है (Smallest day of the year) और आज ही साल की सबसे लंबी रात भी है (Largest night also)।
वहीं आज शाम सौरमंडल में एक बहुत बड़ा खगोलीय घटनाक्रम होने वाला है। सौरमंड़ल के दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे (Jupiter and Saturn will be closest)। जानकारी के अनुसार बृहस्पति अपने पड़ोसी ग्रह शनि के पास से हर 20 साल बाद इतने नजदीक से गुजरता है। लेकिन इस बार इन दोनों ग्रहों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी। इससे पहले ये दोनों ग्रह 17वीं शताब्दी में जुलाई, 1623 में इतने नजदीक आए थे। वहीं इससे पहले मार्च, 1226 में भी ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आए थे।
आज शाम सूर्यास्त के समय सामान्य रूप से इस शानदार नजारे को दुनिया भर में देखा जा सकेगा। इसे आज शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच देश के किसी भी हिस्से में देखा जा सकेगा। सबसे अच्छे तरीके से यह राजस्थान में जैसलमेर के रेगिस्तान में दिखेगा। वहीं गूगल ने भी इसके लिए आज एक खास डूडल बनाया है।
यह दुर्लभ