
महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के कल्याण में कल शाम एक सड़क हादसा (road accident) हो गया। यहां एक दोपहिया वाहन और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोपहिया पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई। इस कार में मुरबाद के भाजपा विधायक किशन कथोरे यात्रा कर रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी है। कल्याण तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रात 8 बजे के आसपास रायते-अंबरनाथ रोड़ पर वाहुली गांव के पास हुई। इस घटना में विधायक और उनके अंगरक्षक को भी चोटें आई हैं। दोपहिया पर सवार 1 पुरुष और 1 महिला की मौत हो गई, हालांकि उनके नाम और अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।