आज अभिनेता रजनीकांत का जन्मदिन

दक्षिण भारतीय (South indian) फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत (Actor Rajinikanth) का आज 70वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन सन् 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। इस खुशी के मौके पर उनके प्रशंसक खूब सारी बधाइयाँ दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी रजनीकांत के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों।’

वहीं रजनीकांत ने कहा है कि वह एक ऐसी पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसमें सरकार और पार्टी अलग-अलग काम करेंगे। रजनीकांत की योजना के मुताबिक, वह खुद पार्टी के नेता होंगे, लेकिन खुद मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। रजनीकांत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का नियम यही है कि जो भी नेता पार्टी का अगुवा होगा, वह कभी भी सरकार का हिस्सा नहीं बनेगा।