
महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane district) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक ही परिवार के 4 लोग पेड़ से लटके हुए मिले। जानकारी के मुताबिक, एक 30 वर्षीय महिला का शव उसके 3 बच्चों के साथ ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में उंबरखंड पचापुर के एक पेड़ पर लटका मिला। 21 अक्टूबर को मृतक महिला के पति श्रीपत बंगारी ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
मृतक महिला की पहचान रंजना के रूप में हुई है। इसके अलावा 12 वर्षीय दर्शन, 9 वर्षीय रोहित और 6 वर्षीय रोहिणी की लाशें भी मिली है। अपनी पत्नी और बच्चों के मृत शरीरों को देखकर, श्रीपत बंगारी ने भी जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें भिवंडी के आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।