![Sonia Gandhi](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/12/Sonia-Gandhi-696x464.jpg)
आज कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है (Birthday of Congress President Sonia Gandhi)। वे 74 वर्ष की हो गई हैं। इस बार देश में चल रहे किसान आंदोलन के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है (Not celebrating)। कांग्रेस पार्टी नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है।
सोनिया गांधी पिछले लगभग 19 सालों से कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। वे 1998 से 2017 तक लगातार पार्टी की अध्यक्ष रहीं। उन्हें ऐसे समय में कांगेस का अध्यक्ष बनाया गया था, जब पार्टी की स्थिति काफी खराब थी। नेतृत्व संभालने के बाद सोनिया ने पार्टी में जान फूंक दी और 2004 में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाई। इसके बाद लगातार 10 साल तक कांग्रेस ने गठबंधन के सहारे देश में अपनी सरकार चलाई। उनके हटने के बाद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद फिर से सोनिया को अध्यक्ष बनाया गया।