
आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आगरा मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे (Inauguration of Agra Metro Project)। दोपहर 12 बजे आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना दो चरणों में तैयार की जाएगी। पहले चरण में सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अन्तर्गत सबसे पहले ताज ईस्ट से जामा मस्जिद तक 6 कि.मी. की लाईन तैयार की जाएगी। इसके दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
दूसरे चरण में आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई 15.4 कि.मी. होगी और इसमें कुल 14 स्टेशन बनाए जाएंगे।
आगरा एक पर्यटक शहर है। यहां पर मेट्रो के निर्माण से ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, आदि जाने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। इससे शहर में व्यापार आदि पर भी काफी अच्छा असर पड़ेगा।