महाराष्ट्र के प्राइमरी टीचर को ग्लोबल टीचर पुरस्कार, ₹7 करोड़ का ईनाम

देश के एक अध्यापक को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर आ रही है। यह सम्मान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परितेवाडी जिला परिषद स्कूल के एक प्राइमरी टीचर (Primary Teacher) रणजीत सिंह डिसले (Ranjeet Singh Disle) को मिला है। उन्हें ग्लोबल टीचर पुरस्कार के लिए चुना गया है (Global Teacher Award)। ईनाम के रूप में उन्हें ₹7 करोड़ की भारी राशि दी जाएगी (Prize of Rs.7 Crore)। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय को दुनिया का सर्वश्रेठ टीचर होने का सम्मान मिला है।

यह ग्लोबल टीचल पुरस्कार यूनेस्को और लंदन स्थित वार्की फाउंडेशन की तरफ से दिया गया है। 3 दिसंबर को लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आयोजित हुए एक समारोह में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्टीफन फ्राय ने रणजीत सिंह डिसले को यह पुरस्कार देने की घोषणा की।

इसके लिए आयोजित एक प्रतियोगिता में विश्व के 140 देशों के 12,000 से ज्यादा टीचरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें रणजीत सिंह ने बाजी मार ली। उन्हें यह पुरस्कार भारत में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और त्वरित-प्रतिक्रिया कोडित (QR Code) पाठ्यपुस्तक क्रांति को चलाने के लिए दिया गया है।