देव दीपावली मनाने के लिए आज पीएम मोदी बनारस में

आज देव दीपावली (Dev Deepawali) है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) काशी पहुँच गए हैं। वे आज बनारस (Banaras) में करीब सात घंटे तक प्रवास करेंगे। वे कार्तिक पूर्णिमा (Karthik Purnima) पर आयोजित भव्य देव दीपावली समारोह में शामिल होने के साथ ही दीपदान की छटा का अवलोकन भी करेंगे। देव दीपावली को गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी कई नई योजनाओं की सौगात दे सकते हैं।

उनके देव दीपावली पर बनारस आगमन के पीछे गहरा उद्देश्य छिपा है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में पीएम मोदी की, काशी से विश्व को एक बड़ा संदेश देने की मंशा है। इस महामारी के बीच उत्सव को कैसे मनाया जा सकता है, पूरा आयोजन इस उद्देश्य में सिमट गया है। जीवन जीने की यह प्रेरणा पूरे विश्व को देने के लिए ही, देव दीपावली के आयोजन का 135 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।