
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण महाराष्ट्र सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है। इसके लिए अब दिल्ली और मुंबई के बीच (Between Delhi and Mumbai) विमान और रेल सेवा को बंद करने पर विचार किया जा रहा है (Air and Rail Services may be stopped)। संभावना है कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोना मामलों पर महाराष्ट्र सरकार ने चिंता जाहिर की है।
आज महाराष्ट्र में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की है। इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि दिल्ली और मुंबई के बीच लोगों का काफी आना-जाना है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दोनों राज्यों के बीच आने-जाने पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है। अगर इसे लागू किया गया तो जनता को इसके लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा। जब तक दिल्ली में कोरोना पर नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक विमान और रेल सेवाएं बंद रह सकती हैं।