
आज ‘अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस’ है (Today is International Men’s Day)। पूरी दुनिया में इसे 19 नवंबर को मनाया जाता है (Celebrated on 19 Nov.)। हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम होता है। इस साल का थीम है, “बेटर हेल्थ फोर मेन एंड ब्याएज”। इसको मनाने की शुरुआत 7 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर ने की थी। उन्होंने एक साल पहले ही इसे मनाने के बारे में सोच लिया था। कुछ सालों बाद 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। इसके बाद से हर साल 19 नवंबर को इसे मनाया जाने लगा।
हालांकि भारत में इसे मनाने की शुरूआत 2007 से की गई। पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था ‘सेव इंडियन फैमिली’ ने पहली बार 19 नवंबर 2007 को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरूआत की। तब से ही इसे भारत में भी मनाया जाने लगा।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को पुरुषों के साथ हो रहे भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न, हिंसा और असमानता को खत्म करने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लैंगिक समानता को बढ़ावा देना भी है।