धनतेरस पर न खरीदें ये चीज़ें

धनतेरस का त्योहार आने वाला है (Dhanteras festival coming)। धन कुबेर (Kubera) को प्रसन्न करने का यह बेहद शुभ समय माना जाता है। धनतेरस ही ऐसा त्योहार है, जिस पर हर व्यक्ति कुछ न कुछ अवश्य खरीदता है। इस बार धनतेरस 13 नवंबर को है। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 5:30 से 6:00 बजे तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ खास चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसी चीजें खरीदने से घर से बरकत उठ जाती है।

  • धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन घर ले आते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। इसे भूलकर भी न लें।
  • लोहा भी न खरीदें। ज्योतिष के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी खरीदने की गलती न करें। ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती।
  • धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची या कोई धारदार हथियार खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
  • धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।
  • इसके अलावा धनतेरस पर सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने बर्तन या गुलदस्ता आदि खरीदना से बचना चाहिए। दरअसल इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत की कमी रहती है। इसलिए धनतेरस पर सेरामिक से बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें।