
बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है (One more time Nitish Govt. in Bihar)। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर हुए चुनाव के सभी नतीजे आ चुके हैं। बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है (NDA wins 125 seats)। दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को 110 सीटों पर ही जीत मिली है। इस तरह से वह बहुमत से मात्र 12 सीटों से पीछे रह गए। लोक जन शक्ति पार्टी ने सिर्फ 1 सीट पर ही विजय प्राप्त की। इसके अलावा 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गईं हैं। इन नतीजों से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं (CM of Bihar)। वे 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार के 37वें मुख्यमंत्री बनने की तैयारी शूरू हो गई है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि वे अपना आखिरी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस तरह से हो सकता है कि वे अंतिम बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने 14 वर्षों से भी अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री की सत्ता संभाली है।