कल बिहार चुनाव के नतीजे, आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन

कल 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आएंगे (Bihar Election Results), वहीं इस सबके बीच आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है (Birthday of Tejaswi Yadav)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए हैं। वे आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इस बार के चुनावी सर्वेक्षण (Election Survey) में तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने के अनुमान लगाए जा रहे हैं (Future CM of Bihar)। सभी सर्वेक्षणों के हिसाब से इस बार तेजस्वी यादव की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर वे जीतते हैं, तो वे बिहार के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन सादगी से मनाने की अपील की है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देने के लिए जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। हालांकि तेजस्वी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है। उनका जन्मदिन मनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को भी सजाया गया है।