
आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। इसरो आज दोपहर 3 बज कर 2 मिनट पर 10 उपग्रहों के साथ एक प्रक्षेपण यान PSLV-C-49 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। इसके लिए श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में, 26 घंटे की उल्टी गिनती, शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो चुकी है। PSLV-C49 देश के 1 रडार इमेजिंग उपग्रह और 9 अन्य विदेशी उपग्रहों को अपने साथ लेकर जाएगा। इसके लिए भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, अपने 51वें अभियान में, अन्य देशों के 9 उपग्रहों के साथ भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को प्रक्षेपित करेगा।