
इस समय भारत-चीन सीमा (Indo-China border) पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं (Stressful situation)। युद्ध की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता (Possibility of War)। यह बातें भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीओड़ी) जनरल बिपिन रावत (COD General Bipin Rawat) ने कहीं। वे शुक्रवार को दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस समय वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी समय चीन के साथ युद्ध की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत एलएसी में किसी भी तरह के बदलाव को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं आज भारत और चीन के बीच एक अहम सैन्य वार्ता भी चल रही है। दोनों देशों के बीच कई महीनों से गतिरोध जारी है। इस बीच कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।