
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबई ने क्वालिफायर-1 (qualifier 1) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की चुनौती को रौंदते हुए, खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इससे पहले मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वह छठी बार फाइनल में पहुंची है। मुंबई इंडियंस से ज्यादा फाइनल, सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ही खेली है। हालांकि, सबसे अधिक खिताब का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम ही है। कल पहला क्वालिफायर-1 मुकाबला, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 200 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। आज एलिमिनेटर (Eliminator) का मुकाबला खेला जाएगा। यह सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 07:30 बजे से अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।