विश्व के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी तीन स्थान नीचे गिरे

भारत के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड़ (RIL) को कल कारोबार में बड़ा झटका लगा। इससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में करोड़ों की कमी आई है। कल आरआईएल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में ही करीब ₹48,650 करोड़ रुपये घट गई। इसके साथ ही वे दुनियाभर के अमीरों की सूची में वापिस 10वें नंबर पर खिसक गए हैं। आरआईएल के शेयरों में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति घटकर करीब ₹5.3 लाख करोड़ रह गई है। एक दिन में उनकी संपत्ति करीब 653 करोड़ डॉलर (करीब ₹48,650 करोड़) घट गई है। इस साल की बात करें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में कुल 1,250 करोड़ डॉलर (करीब ₹93,000 करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।