भोपाल में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ प्रदर्शन

आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में (Bhopal of Madhya Pradesh) पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया (Protest against cartoon of Prophet Mohammad)। कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इक़बाल मैदान में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कोरोना के कारण भीड़ इकट्ठी करना मना है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत करीब दो हज़ार लोगों के खिलाफ थाना तलैया में  मामला दर्ज किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल में शांति भंग करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा। चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मांग की है कि केंद्र सरकार फ्रांस में भारतीय राजदूत से कहे कि वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ‘मुस्लिम विरोधी’ बयान के खिलाफ वहां पर विरोध दर्ज करवांए।

दरअसल यह प्रदर्शन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान पर किया गया है। कुछ दिनों पहले पेरिस में एक शिक्षक ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए थे। इसके बाद उस शिक्षक की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया। अब मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।