
बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले (Before starting of election in Bihar) मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान (During Idol immersion in Munger) गोलीबारी की घटना हो गई है (Incident of firing)। कल 28 तारीख को इसी मुंगेर में पहले चरण के दौरान मतदान होना है। ऐसे में प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खबरों के अनुसार इस गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है तथा 5 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शंकरपुर के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए आए थे। पुलिस ने उनसे शहर के बीच विसर्जन करने को कहा, जिससे लोग भड़क गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान गोली चलने की घटना हो गई। लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इससे इंकार कर रही है।