
फिल्म अभिनेत्री पायल घोष (Actress Payal Ghosh) रामदास अठावले की पार्टी में शामिल हो गई हैं (Join Ramdas Athawale party)। मालूम हो कि अभी कुछ समय पहले पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल ने मुंबई पुलिस में अनुराग के खिलाफ रेप का मामला (Rape case on Filmmaker Anurag Kashyap) भी दर्ज करवाया था, जिसकी जांच चल रही है।
अब पायल घोष रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं। पायल के साथ उनके वकील नितिन सातपुते भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। खबरों के अनुसार पायल घोष को पार्टी की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही उनके उनके वकील नितिन को पार्टी की एडवोकेट विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पायल घोष के आरपीआई में जाने से हर कोई हैरान है। सबको मालूम है कि पायल घोष जब अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगा रही थीं तो रामदास अठावले ने उनका काफी साथ दिया था। यही वजह है कि पायल उनकी पार्टी में शामिल हुई हैं।