देश में कोरोना के मामले 75 लाख के पार

भारत में कोरोनो वायरस (Corono virus) के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक बीते 24 घंटों में 55,722 नए मामले सामने आए हैं और 579 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 75,50,273 हो गई है। इनमें से, 7,72,055 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं तथा 66,63,608 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 1,14,610 लोग इस बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी दर 88.26 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र कुल 15,95,381 मामलों और 42,115 मौतों के साथ देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने रविवार को एक ही दिन में 8,59,786 नमूनों का परीक्षण किया, इसके बाद अब तक कुल 9,50,83,976 नमूनों की जांच हो चुकी है।

‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतेंघर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।