
आज लखनऊ विधानसभा के सामने (In front of the Lucknow Vidhansabha) एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया (A woman tried for suicide)। बताया जा रहा है कि इस महिला ने अपने ऊपर कोई तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। उसके शरीर का काफी हिस्सा इस घटना में जल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह महिला कौन है और ऐसा उसने किसलिए किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पर फिर से सवाल उठने की उम्मीद है, जोकि पहले से ही कई मामलों में घिरी हुई है।