
साल 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2020) विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) को दिया जाएगा। इसका ऐलान नार्वे की नोबेल समिति ने किया है। इस नोबेल पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (यानि ₹8.27 करोड़) की धनराशि ईनाम में दी जाती है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम नामक यह संगठन 1961 से पूरी दुनिया में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन का यह मानना है कि खाद्य सुरक्षा मुहैया करवाकर ही पूरी दुनिया के विभिन्न देशों की आबादी को एक आधारभूत ताकत दी जा सकती है।